सतना
आपदाकाल में अल्ट्राटेक मैहर सीमेन्ट ने भी निभाया अपना वचन

विगत दिनों अल्ट्राट्रेक सीमेन्ट के मौजूद जिम्मेवार अधिकारियो ने विधायक मैहर के समक्ष इस महामारी के दौरान जो वादा किया था उसमे वर्तमान में जो भी उपलब्धता हो पाई उसे पूरा किया और आगे भी किये जाने का वादा किया है। अल्ट्राटेक सीमेन्ट के जिम्मेवारो ने जनहित के मद्देनजर कहा था कि वे 500 रेडमेशिवर के इंजेक्शन और 150 किट के साथ साथ दो आयुष डॉक्टर और दो स्वीपर मैहर सिविल अस्पताल को उपलब्ध कराएंगे जिस कड़ी में अल्ट्राटेक सीमेन्ट ने मैहर सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ प्रदीप निगम को 150 रेडमेशिवर इंजेक्शन और 20 किट दो आयुष डॉक्टर 10 स्वीपर आज सिविल अस्पताल को सौप दिए आने उपलब्धता होने पर वादे के अनुसार उन्हें पूर्ण करने का कार्य किया जाएगा। निश्चित ही महामारी काल में मैहर विधायक द्वारा किया गया प्रयास सफल होता दिख रहा है इसके लिए क्षेत्र की जनता ने मैहर विधायक का कोटिशः आभार जताते हुए अल्ट्राट्रेक सीमेन्ट उद्दोग का आभार जताते हुए क्षेत्र को महामारी से निजात दिलाये जाने हेतु इस पूण्य कार्य में सहयोग बनाये जाने की अपील की है।