देश
आर्केस्ट्रा संचालिका के यहां छापेमारी, दो युवतियां पकड़ी गयी
घुघली /महराजगंज।
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर के जोगिया रेलवे ढाला के समीप आर्केस्ट्रा के महिला प्रोपराइटर राजकुमारी के ठिकाने पर पुलिस ने छापेमारी कर दो युवतियों को पानी में दौड़ाकर धर दबोचा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आर्केस्ट्रा मालिक राजकुमारी के वहा लडक़े और लड़कियों का जमावड़ा रहता है। दो लड़कियों को धर पकड़ हुई है। उसकी पह्चान निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शितलापुर निवासिनी काल्पनिक नाम खुशी पुत्री जगन, पुष्पा पुत्री जगन के रूप में हुई है। इस बावत एसओ दिलीप सिंह से पूछे जाने पर बताया कि यह दोनों सगी बहन है। अपने माँ बाप से झगड़ा करके भागी थी। दोनों लड़कियों को उसके माता पिता के हवाले कर दिया गया।