उत्तर प्रदेश उद्योग युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल घुघली इकाई का हुआ गठन

घुघली महराजगंज
संगठन के लिए सदैव तत्पर रहेंगे-विजय जायसवाल
घुघली नगर के एक निजी विद्यालय में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल घुघली नगर इकाई की बैठक हुई
जिसमें महराजगंज जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल व प्रान्तीय संयुक्त मंत्री, सीताराम अग्रहरि , घुघली नगर अध्यक्ष परमेश्वर गुप्त के दिशा निर्देश पर युवा व्यापार मंडल का गठन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष परशुराम जायसवाल रहे। युवा गठन में युवा नगर अध्यक्ष मान सिंह , महामंत्री मनीष मद्धेशिया , कोषाध्यक्ष अरविंद कश्यप मनोनित किये गये जिनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गठन के दौरान कई अन्य पदों पर भी गठन किया गया सभी युवा पदाधिकारी बंधुओं के बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल , परशुराम जायसवाल, दीपक कश्यप,पंकज यादव,अजय जायसवाल,मीडिया प्रभारी अनिल यादव , राकेश मद्धेशिया, लालबाबू रौनियार, आशीष गोंड, रामदयाल चौरसिया ,उमेश गुप्ता, कार्तिकेय प्रताप गोंड, पुरन साहनी, पप्पू आदि सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।