देश
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश युवा मंत्री का आगमन 3 मार्च को
दैनिक महराजगंज न्यूज
महराजगंज-:उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल महराजगंज के जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा नें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उ0प्र0 उद्योग ,व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एवं उ0प्र0 व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य डॉ0 दिलीप सेठ एवं प्रदेश युवा मंत्री हरिओम बाजपेयी का आगमन दिनांक 7 मार्च 2021 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे अग्रवाल अतिथि भवन महराजगंज में हो रहा है। उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं जिलामहामंत्री ने कहा कि उक्त कार्यक्रम मे जनपद महराजगंज के संगठन के सभी पदाधिकारी एवं समस्त व्यापारी बन्धुओ की उपस्थिति अनिवार्य होगी।