देश
ड्यूटी के साथ साथ गरीबों की सेवा भी करती है श्यामदेउरवा पुलिस।

परतावल/महराजगंज
कोरोना काल मे जहाँ पुलिस जनता के साथ हर संभव मदद की।वहीं आज भी श्यामदेउरवा पुलिस के जवान ठण्ड में ठिठुर रहे व्यक्ति का मदद करने आगे खड़ी है।
हरपुर चौराहे पर तैनात हेड कांस्टेबल डी वी सिंह व कॉन्स्टेबल विनोद यादव की नज़र जब एक असहाय व्यक्ति पर पड़ी तो उनसे रहा नही गया।उन्होंने तुरंत दुकान से नए ऊनी कपड़े खरीद कर अपने हाथों से पहनाया।
आपको बताते चलें कि डी वी सिंह उक्त व्यक्ति की कई बार सहायता कर चुके हैं।
हरपुर चौराहे पर अक्सर श्री सिंह का नाम लोगों के मुँह से सुनते देखा गया है कि डी वी साहब बहुत ही नेक कार्य करते हैं।वह हमेशा मदद करते हैं।
संवाददाता-प्रदीप चौधरी