महराजगंज

नव वर्ष के उपलक्ष्य में वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ द्वारा किया गया 24 वृक्षारोपण

जौनपुर की संस्था वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन के संस्थापक महेश गुप्ता जौनपुरी के मार्गदर्शन से गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष (राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संचालक) रोहित कुमार गुप्ता जी के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन महाराजगंज में प्रकृति प्रेमी छात्र-छात्राओं द्वारा नव वर्ष के शुभारंभ व विश्व जगत शांति हेतु किया गया 3 आम, 16 अशोक,3 जामुन,2 अमरूद का वृक्षारोपण साथ ही साथ छात्र-छात्राओं ने यह भी संकल्प लिया है कि वृक्षों का समय-समय पर देख-रेख करते रहेंगे। बड़े होने तक वृक्षों को खाद पानी नियमित देते रहेंगे। वृक्षारोपण के समय विशेष सहयोगी प्रियांशु एवं गुड्डू चौहान, शिव प्रसाद मद्धेशिया के साथ अरुण कुमार पासवान, व विश्वास पासवान ने भरपूर सहयोग किया।

अभिषेक त्रिपाठी

Founder & Editor Mobile no. 9451307239 Email: Support@dainikmaharajganj.in

Related Articles

Back to top button