नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण शिक्षित महिलाओं को बल में भर्ती हेतु सलाह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजित

66 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कैम्पेयरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण शिक्षित महिलाओं को बल में भर्ती हेतु सलाह प्रशिक्षण कार्यशाला का प्राथमिक विद्यालय, मुडिला के प्रागण में आयोजन किया गया। श्री जीतलाल, उप-कमान्डेंट/कार्यवाहक कमांडेंट के अगुवाई में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री मनमीत सिंह आज़ाद, सहायक कमांडेंट, मुख्य आरक्षी (मंत्रालय) दीपक कुमार मुख्य आरक्षी (मंत्रालय) निखलेश यादव के द्वारा मुडिला, चडलहा, चंडीथान,छपवा, चौतरवा एवं बगहा गांव से आए लग भग 100 शिक्षित महिलाओं को बल में भर्ती संबंधित जानकारी दी गई मुख्य आरक्षी बंटी शर्मा के द्वारा मेडिकल से संबंधित जानकारी दी गई व मुख्य आरक्षी नोनिन्दर सिंह के द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण का नमूना प्रदान किया गया कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक अनमोल सिंह, सहायक उप निरीक्षक सितानंद गोगई, सहायक उप निरीक्षक मोनज मल्हारी, मुख्य आरक्षी मोनिंदर पाठक, आरक्षी (सामान्य) बिकाश. के. के साथ मुडिला के ग्राम प्रधान श्री जय प्रकाश सिंह, चंडीथान के ग्राम प्रधान श्री संजय सिंह समारोह में उपस्थित रहे।
नौतनवा से तहसील प्रभारी वेद प्रकाश दुबे की रिपोर्ट।