नेपाल व भारत की हजारों बहने नहीं बांध पाएंगी भाइयों को राखी
भारत-नेपाल सीमा सील होने के कारण हजारों बहने नहीं बांध पाएंगी भाइयों को राखी नेपाल की मधेशी आबादी के ज्यादातर रिश्ते भारत नेपाल में हुए हैं। इस बार बॉर्डर सील होने के कारण दोनों देशों की बहने अपने -अपने भाइयों को राखी नहीं बांध पाएंगी। वही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई ठूठीबारी के अध्यक्ष दिनेश रौनियार की कहना है कि लॉकडाउन के बाद दोनों देशों की सरकारें बॉर्डर को सील कर दी है। लेकिन रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कम से कम 1 दिन के लिए दोनों देशों की बॉर्डर खोल देनी चाहिए ताकि दोनों देशों में रहने वाले भाई बहन रक्षाबंधन पर्व को मना सकें। भारत और नेपाल के बीच रोटी बेटी के संबंध है। रक्षाबंधन जैसे पर्व से दोनों देशों की संस्कृति व संबंधों को मजबूती मिलती है । आजादी के बाद पहली बार है। कि रक्षाबंधन पर्व पर भारत नेपाल सीमा बंदिशों में जकड़ा है। कोरोना महामारी ने आना जाना तो दूर राखी बांधने तक के लिए कोई सुविधा नहीं बहाल होने दी है। तराई क्षेत्र के मधेशीयो के ज़्यादातर रिश्ते भारतीय क्षेत्र में है।