पर्यावरण लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण

भिटौली,महराजगंज | राष्ट्रीय समाजसेवी परिषद के तत्वधान में चलाए जा रहे पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नीरज कुमार यादव जी के दिशा निर्देश पर दिन सोमवार को श्री सूर्यनारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज भिटौली बाजार महराजगंज में पौधारोपण का कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान भारतीय चिकित्सक संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ नीतिश कुमार पासवान ने कहा कि अधिकाधिक पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण शुद्ध बना रहता है। जिसका अनुकूल प्रभाव जीव जन्तुओं समेत मनुष्यों पर भी पड़ता है। इसलिए मानव जीवन की खुशहाली के लिए हरियाली का होना अति आवश्यक है।
वही प्रधानाचार्या मनीषा पाण्डेय ने बताया कि वृक्ष धरती का श्रृंगार है,वृक्षारोपण करने से जीव जन्तुओं को ठंडी छांव व विश्राम करने का स्थान प्राप्त होता है पेड़ पौधे लगाने का ये कार्य किसी पूण्य से कम नही है। विद्यालय परिसर में जगह-जगह पेड़ पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट के जिलाध्यक्ष डॉ अनुराग नवल ,श्री सूर्य नारायण सिंह कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या मनीषा पाण्डेय,कविता पांडेय, रीमा सिंह, पूनम,दिनेश वर्मा,मनोज, शीतबसन्त चौधरी सहित तमाम शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
अमजद अली-भिटौली।