पहाड़ों पर हो रही बारिश से नारायणी उफान पर,लोगों को सताने लगा डर।

बीते कई दिनों से नेपाल राष्ट्र के पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ बहने वाली नारायणी नदी उफान पर है। निचले इलाकों में पानी फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। वही बांध से सटे ग्रामीणों में बाढ़ का डर सताने लगा है। नारायणी नदी बी गैप का जलस्तर मंगलवार को ख़तरे के निशान से ऊपर होकर तेज धारा के साथ बह रही है।नेपाल सशस्त्र प्रहरी ने आम जनमानस को बाध पर जाने से रोक दिया है। तथा बाध के किनारे बसे सभी गांव को हाई अलर्ट पहले ही घोषित कर दिया गया है।यह पानी महाराजगंज कुशीनगर तथा बिहार प्रदेश को तबाह करता चला आ रहा है।
नारायणी नदी सहित सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाली अन्य नदियों का भी जल स्तर में तेजी से वृद्धि हुई है। जिसके चलते सीमावर्ती क्षेत्र की एक दर्जन पंचायतों पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। वहीं नेपाल राष्ट्र के कई गांवों में पानी फैल रहा है। वहीं भारी बारिश से यहां की स्थानीय नदियां उफान पर है। आज बी गैप की निगरानी असिस्टेंट इंजीनियर अनिल कुमार सिंह ने किया। इस मौके परअवर अभियंता रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि नारायणी नदी सोमवार देर रात से ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस दौरान बसंत यादव, राज नारायण तिवारी, मोहम्मद शरीफ, राजेश पांडे, दिन-रात बंधे को बचाने में लगे हुए हैं। तथा रात को जनरेटर के द्वारा बंधे की निगरानी भी की जा रही है। मौसम विभाग द्वारा लगातार बारिश की चेतावनी के बाद जल संसाधन और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से सतर्क तथा अलर्ट है।