देश
भिटौली (महराजगंज) | एसपी ने मनीषा सिंह को महिला थानाध्यक्ष व दिलीप सिंह को घुघली थानाध्यक्ष बनाया

महराजगंज: कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए नवागत एसपी प्रदीप गुप्ता ने दो थानों पर नया थानाध्यक्ष तैनात किया है। कोतवाली की एसआई मनीषा सिंह को महिला थाना का एसओ बनाया गया है। दिलीप सिंह को घुघली थाना की कमान सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि महिला एसओ मातृत्व अवकाश पर जाने वाली हैं। इस समय वह छुट्टी पर चल रही हैं। इसे देखते हुए मनीषा सिंह को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। घुघली एसओ गिरिजेश उपाध्याय को लाइन हाजिर कर दिया गया था। उनकी जगह निचलौल थाना के उप निरीक्षक दिलीप सिंह को घुघली का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
संवाददाता अमजद अली दैनिक महराजगंज