देश
महिला से छेड़छाड़ एवम मारपीट का आरोपित जेल भेजा गया।
परतावल/महराजगंज श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को पीटने के मामले में रविवार को पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव में 26 नवंबर की सुबह आरोपित व्यक्ति महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने उसने महिला की पिटाई कर दी। इस बारे में थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।