मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग प्रोबेशन कार्यालय महाराजगंज मैं कलेक्टर सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनाँक 25/10/2020 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग प्रोबेसन कार्यालय महराजगंज से कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 17 अक्टूबर से 25/10/2020 तक शारदीय नवरात्रि के अवधि में चल रहे मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र वितरण करके सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया गया जिसमें महिला कल्याण विभाग महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी सुश्री ऋचा मिश्रा, जिला समन्वयक श्रीमती संजा देवी व रत्ना तिवारी द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निर्वहन करने हेतु श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, मुख्यविकासधिकारी, व जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय द्वारा महिला शक्ति केंद्र टीम की बेहद सराहना की गई व सभी को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाओं के साथ बेहतर प्रदर्शन हेतु उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का पूरा संचालन जिला प्रोबेसन अधिकारी श्रीमान ध्रुव चंद त्रिपाठी द्वारा किया गया जिसमें सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण,स्वैच्छिक संस्थानों के सभी स्टाफ,आंगनवाड़ी,आशा,स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ती महिलाएं तथा सहयोगी के रूप में सदैव तत्पर किशोरी वालेंटियरव अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की भी उपस्थित रही तथा सभी विभागों से चयनित स्टाफ को प्रशस्ति पत्र वितरण कर अनंत शुभकामनाओं सहित शारदीय नवरात्रि के मिशन शक्ति अभियान का शुभ समापन किया गया।
नौतनवा से तहसील प्रभारी वेद प्रकाश दुबे की रिपोर्ट