राज्य विद्युत कार्यकारिणी गठन का चुनाव हुआ संपन्न

महाराजगंज :राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी महराजगंज का गठन रविवार को नगर के एक गेस्ट हाऊस में जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जिसमें राणा प्रताप सिंह को जिलाध्यक्ष और निवर्तमान अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जबकि अखिलानंद उपाध्याय को सचिव चुना गया। इसी तरह बाकी बचे सभी पदों पर जिले के चारों डिवीजन से एक- एक कर्मचारी को विभिन्न पदों पर चुना गया। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, योगेश कुमार,बृजभान लाल को चुना गया।
इस मौके पर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है कोई पद छोटा या बड़ा नही होता है जिनको जो जिम्मेदारी मिली है उसका वे ईमानदारी से निर्वहन करें। संगठन आप से है आप आगे बढ़े तो संगठन आगे बढ़ेगा। किसी को कोई समस्या है तो उससे संगठन को अवगत कराएं। हर हाल में उसका निराकरण होगा।
सीपीएफ ट्रस्ट के ट्रस्टी सीबी उपाध्याय ने कहाकि कर्मचारियों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। समस्या समाधान के लिए हर सम्भव लड़ाई लड़ी जाएगी। संगम लाल मौर्या ने कहाकि प्राविधिक कर्मचारियों ने कोरोना काल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया संगठन में जिम्मेदारी लेने वाले पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करके नजीर पेश करें।
चुनाव अधिकारी प्रभुनाथ प्रसाद की देखरेख में पदाधिकारियों को चुना गया। जबकि इस मौके पर जनपद के सभी तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे।
*रिपोर्ट मनीष कुमार यादव*