वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ संस्था के तहत बौद्ध विहार पर हुआ पौधरोपण

भिटौली, महराजगंज
जौनपुर की संस्था वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन के संस्थापक महेश गुप्ता जौनपुरी के मार्गदर्शन में गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता जी के नेतृत्व में सदर तहसील के घुघली विकास खंड अंतर्गत स्थित परसिया बौद्ध बिहार पर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सदर तहसील के महामंत्री सुशील शुक्ल व इंजीनियर शिव प्रसाद मद्धेशिया के द्वारा 11पौधे लगाए गए । जिसमें आम,अमरूद और नीम का वृक्ष शामिल हैं। सुशील शुक्ल ने कहा कि वृक्ष हमारी अमूल्य संपदा है इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। इसके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु महराजगंज से घुघुली ब्लॉक संयोजक पद पर ई. शिव प्रसाद मद्धेशिया को नियुक्त किया गया। शिव प्रसाद मद्धेशिया 11 पौधा लगाकर संस्था में शामिल हुए। उन्होंने पौधारोपण के साथ-साथ यह शपथ भी लिया है कि वे निरन्तर वृक्षारोपण करते रहेंगे और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक भी करते रहेंगे। पौधारोपण के बाद यह संकल्प लिये है कि वृक्षों का समय-समय पर देख-रेख करते रहेंगे। बड़े होने तक वृक्षों को खाद पानी नियमित रूप से देते रहेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहें गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान संचालक रोहित कुमार गुप्ता,इंजी. शिव प्रसाद मद्धेशिया, बौद्ध बिहार संचालक शम्भू शरण बौद्ध, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सदर तहसील के महामंत्री व दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार शुक्ला के साथ नजदीकी थाना के पुलिस कांस्टेबल कृष्ण कुमार मिश्र के साथ समाजसेवी रामगोपाल गुप्त, प्रिंस गुप्त उपस्थित रहें। शिवप्रसाद मद्धेशिया जी को घुघुली ब्लॉक संयोजक बनाये जाने पर संस्था के पदाधिकारियों ने उनका संस्था में स्वागत किया संरक्षक केशव विवेकी, उपाध्यक्ष नागेश गुप्ता,अरूण आनन्द, कुष्मिक रंजन मृदु,पूर्णजीत गुप्त,साहबराज यादव ने शुभकामनाएं दी। प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित बौद्ध विहार के संचालक शंभू शरण बौद्ध को जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सदर तहसील के महामंत्री सुशील शुक्ल ने संस्था का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
दैनिक महाराजगंज न्यूज अमजद अली भिटौली