समाजवादी पार्टी का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के उपरान्त रामपाल सिंह यादव का प्रथम ग्रह जनपद आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

लखीमपुर खीरी।आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव के गृह जनपद प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में भव्य स्वागत कर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष,सांसद एवं विधायकों द्वारा नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव का फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया।सभी मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने फूलमाला पहनाकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी।इस मौके पर पूर्व सपा विधायक उत्कर्ष वर्मा,सपा राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सपा डॉ0 पूर्वी वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कयूम खा सहित सपा के सभी पदाधिकारी,शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी व नगरवासी,महिलाओ में पारूल गुप्ता प्रदेश सचिव सपा,साजिया अल्वी सहित तमाम सपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेl
………………..
रिपोर्ट हेड यूपी डॉ. जावेद अख्तर