सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, दे रहे बड़े हादसे को दावत, अफसर खामोश

लकड़ी माफियाओं की वजह से रोहिन नदी के बंधों का अस्तित्व खतरे में
ठेकेदार ने तहसीलदार नौतनवा अशोक कुमार गुप्ता के आदेश को किया नजरअंदाज
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के राष्टीय राजमार्ग पर एक ओर सरकार सड़क सुरक्षा सप्ताह, यातायात पखवाड़ा जैसे विशेष अभियान चलाकर लोगों को नियमों की जानकारी देना नियमों का पालन कराना आदि उपायों द्वारा दुर्घटनाओं में कमी का प्रयास किया जा रहा है।वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन व परिवहन विभाग की निष्क्रियता के चलते इन अभियानों का कोई विशेष महत्व नहीं रह जा रहा है। अभियानों के दौरान अपने आंकड़ो को लक्ष्यों तक पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग प्रतिदिन सैकड़ों चालान काट देते हैं। अभियान समाप्त होते ही विभाग नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों को नजर अंदाज करने में लग जाते हैं। वर्तमान में पुरंदरपुर थाना क्षेत्र मझारक्षेत्र के अमहवा के रोहिन नदी के तटबंधों व पीडब्लूडी सड़क के किनारे लगाए गए। पेड़ो की कटान धड़ल्ले से हो रही हैं।और ट्रकों पर ओबरलोड होकर जा भी रहें है। जो की बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर सौनोली हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों से लकड़ी का बोटा अपने गंतव्य तक ले जाने का कार्य चल रहा हैं। ओवरलोड ट्रक आए दिन अनियंत्रित होकर पलट रही है। इसके कारण आसपास से गुजर रहे वाहनों पर भी खतरा मंडरा रहता है। जिसपर शासन प्रशासन व परिवहन विभाग नजर ही नहीं पड़ रहा हैं। ग्राम पंचायत ख़ालिकगढ़ टोला सोनराडीह, कुड़िया के बंधो के किनारे लगे गुटेर का पड़े काटे जा रहे थे। जिसको देख तहसीलदार नौतनवा अशोक कुमार गुप्ता ने रोका और साथ ही हिदायत भी दी कि बंधो के किनारों से पेड़ नही काटे जाएंगे। मगर ठेकेदार ने तहसीलदार नौतनवा अशोक कुमार गुप्ता के आदेश को नजरअंदाज करते हुए। पेडों को काटा जा रहा है।