देश
आजादी पर शान से लहराया तिरंगा, शहर से लेकर गांव तक जन गण मन की गूंज
भिटौली (महराजगंज) कोरोना महामारी के बीच शनिवार को जिले में 74वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। डीएम डॉ उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस कार्यालय पर झंडारोहण किया। इसके बाद शहर से लेकर गांव तक तिरंगा झंडा शान से लहराया। हर तरफ जन गण मन की गूंज सुनाई देने लगी।
कोरोना महामारी के चलते इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ। ध्वजारोहण के समय सभी लोग सोशल डिस्टेसिंग व मास्क लगाकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
संवाददाता दैनिक महराजगंज अमजद अली भिटौली बाजार