
दैनिक न्यूज़ महाराजगंज
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई द्वारा चांदनी चौक स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस की 74 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही बिचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया वहीं अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है हमें देश के सेवा के साथ साथ समाज का भी चिन्तन करना चाहिए ताकी आने वाली पिढी को एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए जागरूक किया जा सके।इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल बिन्धयाचल उमेश संतोंष अशोक कुमार अब्दुल बहाब हरिशंकर पंकज ठाकुर सोनी बिक्की सिंह किशोर सूरज खान दिनेश सहित अन्य वरिष्ठ लोग व व्यापारी बंधु मौजूद रहे।
नौतनवा से तहसील प्रभारी वेद प्रकाश दुबे की रिपोर्ट।