महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर के प्रधान प्रतिनिधि ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाते हुए। धार्मिक स्थल पर आर्केस्ट्रा करने जा रहें थे। कि पुरंदरपुर पुलिस को इस कि सूचना मिलते ही रंग में भंग पड़ गया। बताते चलें कि ग्राम सभा भगवानपुर के प्रधान प्रतिनिधि विपत साहनी धर्मकार्यों में बढ़ चढ़कर हाथ बटाया और वोट बैंकिंग के चक्कर के सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। जिसका सामना प्रधान प्रतिनिधि को पुरंदरपुर पुलिस से करना पड़ा। हालाकि आर्केस्ट्रा अभी शुरुआत होने वाला ही था। कि गाँव के ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुरंदरपुर पुलिस को सूचना मिल गई। और मौके पर पहुँचकर मनोरंजन को रोक दिया गया। और प्रधान प्रतिनिधि को थाने पहुँचना पड़ा।
इस संबंध में पुरंदरपुर इंस्पेक्टर शाह मुहम्मद का कहना है। कि काली मंदिर पर कीर्तन हो रहा था। उसी उपलक्ष्य में आर्केस्ट्रा का प्रोग्राम था। मगर चालू नही हुआ था।