पनियरा कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को किया गया प्रशिक्षित

पनियरा।विधानसभा क्षेत्र पनियारा के मंडल पनियारा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कार्यक्रम का आज समापन सत्र रहा।
कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का प्रारंभ फरेंदा के यशस्वी विधायक बजरंग बहादुर सिंह द्वारा दीप जलाकर किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता फरेंदा विधायक जी ही रहे।बजरंग बहादुर सिंह भारतीय जनता पार्टी के इतिहास और विकास के विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताये कि भाजपा एक राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है हमारा सिद्धांत हमारा विचार हमारी कार्य संस्कृत हमारी मूल पूंजी है।आज भारतीय जनता पार्टी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और आज इसके नेतृत्व के आगे पूरा विश्व नतमस्तक बना हुआ है।
ऐसे कार्यक्रम की अध्यक्षता पनियरा मंडल के अध्यक्ष रुपेश शर्मा और संचालन पनियरा मंडल के महामंत्री नरसिंह सिंह कर रहे थे। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश जायसवाल मुजरी मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह पनियरा मंडल के उपाध्यक्ष अनिल वर्मा राम हुजूर निर्मला देवी राममिलन वर्मा जय सिंह वीरेंद्र गुप्ता मिश्री सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रशिक्षण लिए।