कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
महराजगंज=जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया जिसमें स्थानीय लोगों के अलावा मदरसों के छात्र -छात्राएं हाथों में हरे झंडे लेकर मोहम्मद साहब के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे,अलग-अलग स्थानों पर निकले जुलूस जिसमें महराजगंज सदर चौकी के मेन चौराहे से जुलूस निकाला गया जो पीजी कॉलेज होते हुए पुनः मदरसों को लौट गयें
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार तीसरे महीने यानी रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन को ईद मिलादुन्नबी कहा जाता है।
मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-ए- मिलाद को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनातें है। वहीं कई लोगों का मानना है कि पैगंबर मोहम्मद साहब की मृत्यु उनके जन्मदिन पर ही हुआ था इस कारण से कई लोग इस दिन पर दुखी भी होते है।
मोहम्मद साहब ने संदेश दिया कि कुरान अल्लाह का अंतिम दिव्य संदेश है। हम सबको एक दिन मरने के बाद फिर जिंदा होना है और अपने पैदा करने वाले के सामने अपने कर्मों का लेखा-जोखा पेश करना होगा। जिसके आधार पर स्वर्ग और नर्क का फैसला किया जाएगा। कुरान का यह संदेश हमें हजरत मोहम्मद के द्वारा ईश्वर ने दिया कि अल्लाह समस्त सृष्टि का रचयिता।
रिपोर्ट मनीष कुमार यादव