दुर्गावती देवी इंटर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक

दैनिक संवाददाता,अमजद अली भिटौली , महराजगंज:
भिटौली महराजगंज, दुर्गावती देवी इंटर कालेज भैंसा में शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलम्बन पर चर्चा की गई। जिसमें छात्राओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आने वाली बाधाओं और उनके निस्तारण के बारे में बताया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता जिला प्रोबेशन कार्यालय सिद्धार्थ पांडेय ने छात्राओं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से निपटने के आत्म सुरक्षा की भी सलाह दी। समाज मे महिलाओं के प्रति सोच को बदलने और शिक्षा पर भी जोर दिया।उन्होंने डायल हेल्पलाइन नम्बर 1090 वीमेन पावर लाइन ,1098 चाइल्ड लाइन,1076मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112पुलिस आपातकालीन सेवा,181महिला हेल्पलाइन,102स्वास्थय सेवा,108एम्बुलेंस सेवा कि जानकारी दी। छात्राओं को इन नम्बरों के सही उपयोग का भी सलाह दिया।
उपप्रधानाचार्य सुशील शुक्ल ने कहा कि अगर महिला सशक्त होगी तो समाज सशक्त होगा, यदि समाज सशक्त होगा तो देश सशक्त होगा। इसलिए महिलाओं का सशक्त होना आवश्यक है कि, देश के सशक्त होने में महिलाओं का योगदान होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनकर उपाध्याय ने छात्राओं को शपथ दिलाया कि अपने आप को सही रखते हुए गलत करने वालों का विरोध करेंगी और सभी बाधाओं को पार करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगी।
शिक्षिका बिंदू पांडेय ने कहा कि डरे नहीं डटकर मुकाबला करें। इस दौरान बिंदू पांडेय, कृष्णानंद दुबे, रमेश पटेल, राजेंद्र कुमार, संजय वर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।