दैनिक महाराजगंज न्यूज़।
महराजगंज-:नवलपरासी-नेपाल में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच आज एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जनता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा एवं आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र महतो ने ओली सरकार पर जम कर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से जनता विरोधी है,जिसने संविधान व संसद भंग कर नेपाली जनता को गर्त में धकेल दिया है। नेपाली काँग्रेस पार्टी व नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी दोनों ही देश विरोधी पार्टियां है। इन दोनों पार्टियो को रोकने व नेपाली संविधान को बचाने के लिए ही जनता समाजवादी पार्टी का गठन किया गया है।
राजेन्द्र महतो ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के कारण दोनों देश की सीमाओं पर आवागमन प्रतिबंध लगा हुआ है लेकिन तस्करी अनवरत जारी है जिस पर अंकुश लगाने में ओली सरकार नाकाम रही है।
महतो ने कहा कि हमारा पड़ोसी राष्ट्र भारत अंग्रेजों की गुलामी के बाद भी विकसित राष्ट्र में शुमार है व वहाँ सिर्फ एक बार मे ही संविधान का निर्माण हुआ लेकिन नेपाल के सत्तर वर्ष के कार्यकाल में सात बार संविधान बनाया गया जोकि बहुत ही शर्मनाक है।
सीमा विवाद को लेकर कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है तथा इसका समाधान दोनों देशों को मिलकर निकलना चाहिए। नेपाल इस समय राजनैतिक संकट से जूझ रहा है व हमे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतज़ार है।
इस मौके पर पूर्व रक्षा राज्य मंत्री रामवचन यादव,पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद चौधरी, केन्द्रीय सदस्य सत्रजीत यादव,सुरेंद्र पटेल,लक्ष्मी गुप्ता,दुर्गा चौधरी,जिलाध्यक्ष मुकुल गिरी,धीरेंद्र यादव,रविन्द्र यादव, वरिष्ठ नेता विजय अग्रहरी, जिला उपाध्यक्ष नागेन्द्र अग्रहरि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।