दैनिक महाराजगंज न्यूज़।
महराजगंज :-ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माधव नगर तुरकहिया में रविवार को श्री श्री 1008 श्री शतचण्डी महायज्ञ कलशयात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। इसमें 1001 महिला पुरुष ने रंग बिरंगे परिधान में गाजे बाजे के साथ यज्ञमंडप से गांव का भ्रमण करते हुए अपने माथे पर कलश लेकर 7 किलोमीटर की दूरी तय कर चन्दन नदी के दुमहानी घाट पर पहुंचे। जहां यज्ञाचार्य पंडित आनंद दुबे ने पूजा पाठ कर सभी को कलश में बारी-बारी जल भरवाए। इस दौरान बज रहे गाजे बाजे डीजे से पूरा गांव भक्तिमय हो गया।
यह यज्ञ 14 से 22 फरवरी तक चलेगा।
इस कलश यात्रा में श्याम शरण जी महराज, सचिन्द्र नाथ द्विवेदी, हैप्पी नायक, शशि गुप्ता, गोपाल नायक, कृष्ण गोपाल नायक, बबलू सैनी, रामअवध मद्धेशिया, राहुल मद्धेशिया, राम शरण गुप्ता, मुन्ना गुप्ता के अलावा हजारो श्रद्धालु मौजूद रहे।