गोरखपुर – उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति लखनऊ के आदेश के अनुपालन में आज बत्तीसवाँ दिन भी अनशन जारी है जल निगम कर्मचारियों का वेतन पिछले 6 महीनों से नहीं मिला है अपना वेतन पाने के लिए कर्मचारी अपना बकाया वेतन पाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग कर रहे हैं, कर्मचारियों ने मन बनाया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वर्तमान प्रदेश सरकार को बदलते हुए सहयोग करने वाली पार्टी को चुनाव में जिताने का काम जल निगम कर्मचारी करेंगे, क्रमिक अनशन पर पृथ्वी पाल प्रसाद केशव प्रसाद शर्मा राजेश गुप्ता चन्द्र प्रकाश शर्मा रंजन कुमार श्रीवास्तव के साथ सैकड़ों लोग रहे, इनके सहयोग में विनोद कुमार पाण्डेय गुलाब चन्द्र मौर्या अशोक कुमार पाठक वेद प्रकाश यादव चित्र प्रसाद चपाई, रहे। कार्यालय अधिशासी अभियन्ता दशम निगम गोरखपुर में भोजनावकाश के खण्ड उत्तर प्रदेश जल समय गोरखपुर अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों एंव सेवानिवृत्त जल निगम परिवार के साथियों द्वारा बैठक किया गया जिसमें कई बुजुर्ग साथी (पेंशनर) 80 वर्ष के ऊपर के है। सभी कार्मिक आन्दोलन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को पंजीकृत डाक के माध्यम से अपनी व्यथा, यथा पाँच माह से बकाया वेतन एंव पेंशन का भुगतान, मृतक आश्रितों की नियुक्ति 2018 से बहाल किया जाना एवं वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों के सेवानिवृतिक देयको का भुगतान किया जाना मॉग में प्रमुख है। मो0 कमाल अंसारी सदस्य संघर्ष समिति ने कहा कि मुख्यमंत्री गोरखपुर शहर से आते है उन्हीं के शहर के कर्मचारी आज भूखो मर रहे है। रामनाथ ने कहा कि कितनी शर्म और शर्मिन्दगी का विषय है। मुख्यमंत्री को इस पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए। संघर्ष समिति के सदस्य किशोर प्रसाद ने कहा कि जल निगम कर्मियों के दुखः का निवारण शीघ्रातिशीघ्र नही किया गया तो जल निगम परिवार के सदस्यों का परिवार एंव रिश्तेदारगण आगामी विधानसभा चुनाव में लोकप्रिय सरकार को बदलने पर विवश होगें। कार्यकम में जंगी कृष्ण दयाल चौरसिया शिव सागर सिंह हरिश्चन्द्र यादव गोरखनाथ धर्म प्रकाश माहेश्वरी नितेश कुमार नायक सन्तोष कुमार मौर्या अरूण कुमार पाण्डेय मृदूला पाण्डेय संदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। सभा की अध्यक्षता धर्म प्रकाश माहेश्वरी द्वारा की गयी एंव संचालन रंजन कुमार श्रीवास्तव एंव चन्द प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।