शाहाबाद में एक साथ छह संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप।
बृजमनगंज/महराजगंज।
बृजमनगंज कस्बे के सटे शाहाबाद गांव में एक साथ छह लोग संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने कस्बे को पूरी तरह से सील कर दिया। लोगों को जरूरत का सामान होम डिलीवरी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाई जाएगी। एसडीएम राजेश जायसवाल ने बताया कि कस्बे से सटे शाहाबाद गांव में एक साथ 6 लोग करोना पाजिटिव मिलने के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कस्बे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कस्बे में पूरी तरह से आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान की होम डिलीवरी के लिए व्यापारियों को चयनित किया गया है। जो लोगों तक सामान पहुंचाएंगे। दवा की दुकान सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खुलेंगी। सभी बैंक खुलेंगे। मुख्य मार्ग बंद नही होगा। साथ ही कोटेदार को निर्देशित किया गया है कि राशन का वितरण कस्बे में ही जाकर करें।
सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि कस्बे में निकलने वाले लोगो पर पाबंदी लगाई गई है बिना मास्क के जो भी घूमते हुए मिले उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।