देश
महराजगंज की 4 सीटों पर बीजेपी तो एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा-पढ़े पुरी खबर

महाराजगंज में बीजेपी का चला जादू: 5 सीटों में चार विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा
वही फरेंदा सीट कांग्रेस के खाते में गयी आपको बता दे कि
जिले में 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने एक बार फिर कब्जा किया है। वही फरेंदा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज कर इतिहास बनाया है।
महराजगंज सदर से जयमंगल कन्नौजिया,नौतनवा से ऋषि त्रिपाठी, सिसवा से प्रेमसागर पटेल और पनियरा सीट से ज्ञानेंद्र सिंह ने जीत हासिल की है। फरेंदा सीट से बीजेपी विधायक बहुत ही कम मतो से इस बार हार गए है। सबसे चौंकाने वाला परिणाम नौतनवा विधानसभा का रहा बताया जाता है कि नौतनवा अमनमणि का गढ़ है लेकिन बीजेपी के आगे उनका भी जादू इस बार नही चल पाया।