पहली बार एक साथ 8 राज्यो के राज्यपाल बदले- पढ़े पूरी खबर
केंद्र सरकार में कैबिनेट विस्तार से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की। अभी तक राज्यपालों की एक साथ ये सबसे बड़ी नियुक्ति है। इससे पहले अगस्त 2018 में 7 राज्यों में एक साथ राज्यपाल बदले गए थे।
*8 में से 4 का ट्रांसफर, 4 नए गवर्नर*
1. मंगूभाई छगनभाई पटेल: मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे।
2. थावर चंद गहलोत: केंद्रीय मंत्री थे, अब कर्नाटक के राज्यपाल होंगे।
3. रमेश बैस: त्रिपुरा के गवर्नर थे, अब झारखंड के गवर्नर होंगे।
4. बंडारू दत्तात्रेय: हिमाचल के गवर्नर थे, अब हरियाणा के राज्यपाल होंगे।
5. सत्यदेव नारायण आर्य: हरियाणा के राज्यपाल थे, अब त्रिपुरा के गवर्नर होंगे।
6. राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे।
7. पीएएस श्रीधरन पिल्लई: मिजोरम के राज्यपाल थे, अब गोवा के गवर्नर होंगे।
8. हरिबाबू कम्भमपति: मिजोरम के राज्यपाल होंगे।