सरकार द्वारा लगवाए गये पौधों को अराजक तत्वों द्वारा उखाड़ के फेके गए
महराजगंज : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में मुफ्त पेड़ लगाया गया, और उसके देख रेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गयी, लेकिन कुछ मनबढ़ों ने ग्रामीण राजनीती के कारण सरकारी पेड़ उखाड़ दिए , मामला है घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शितलापुर का जहां ग्राम प्रधान द्वारा लगभग 450 सरकारी पौधे सरकारी जमीन में लगावाया गया जिसे गांव के कुछ अराजक तत्वों द्वारा पौधों को उखाड़ कर पोखरे में फेंक दिया गया। ग्राम प्रधान पुत्र द्वारा बनहूँ पुत्र जुनैद, आजाद पुत्र बनहूँ को बताया गया कि उन्होंने ही पेड़ उखाड़ कर फेका है।
जो कि आज़ाद का कहना है कि पेड़ उन्हीने नही उखाड़ा, जबकि बनहूँ ने वीडीयो में पेड़ उखाड़ना स्वीकार किया। बात यही खत्म नही होता आज़ाद ने तो पत्रकारों नियम ही समझाने लगा।
ब्यूरो टीम की खास रिपोर्ट