महराजगंज

बोलोरो के ठोकर से बाईक सवार तीन घायल फरिश्ता बन आये सपा नेता

दैनिक महाराजगंज न्यूज़/ महाराजगंज पब्लिक न्यूज़ बेद प्रकाश दुबे प्रदेश विज्ञापन प्रभारी

फरेन्दा थाना क्षेत्र के भैया फरेन्दा के पास बोलेरो मार्शल के ठोकर से बाइक सवार पति पत्नी बच्चा बुरी तरह से घायल हो गये एम्बुलेंस का नही लगा फोन तब तक रास्ते से गुजर रहे सपा नेता अमित चौबे ने घायलों को अपने निजी गाड़ी से अस्पताल पहुचाया रविवार को दिन में एक बाइक पर पति पत्नी और साथ मे एक बच्चा लेकर कही जा रहे थे अभी वो फरेन्दा थाना क्षेत्र के भैया फरेन्दा के पास पहुचे ही तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो मार्शल ने टक्कर मार दिया जिससे तीनों रोड पर गिर बुरी तरह से घायल हो गए उसी दौरान रास्ते से सपा नेता अमित चौबे गुजर रहे थे उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी वहा रोक कर एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन फोन नही लगा। देरी न करते हुए तत्काल उन्होंने अपने निजी गाड़ी से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाकर समुचित इलाज कराया हालात में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

वेद प्रकाश दुबे

वेद प्रकाश दुबे प्रदेश विज्ञापन प्रभारी (लखनऊ) 7380436987

Related Articles

Back to top button